नौतनवां में हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में पुतला जलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। पीस पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांसद महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहे जाने पर हियुवा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। मंगलवार को नगर के अस्पताल चौराहे पर आक्रोशित हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में पीस पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब का पुतला फूंककर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि चौबीस घंटे के अंदर डा. अयूब के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हियुवा वृहद आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर आदित्यनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। हिंदू समाज उन्हें परमेश्वर के रूप में मानता है। डा. अयूब ने वृहद समाज के धार्मिक गुरु को आतंकवादी बताकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। वह स्वयं में आतंकवादी और राष्ट्रद्रोही व्यक्ति हैं। उनकी गतिविधियों की जांच करते हुए उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा प्रदेश में दंगा फसाद कराने के उद्देश्य से दिए गए बयान के लिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच कराकर उसे जब्त कर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजमुयो जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनकर, विशाल वर्मा, जगदीश सहानी, अनिल आर्य, अर्जुन वरुण, रामबेलास भारती, महेंद्र भारती, अखिलेश, सीताराम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वरुण आदि मौजूद रहे।