भ्रिवानी के लोहारू में बीते सप्ताह पूर्व एक छात्रा के कंधे पर हाथ रखने के मामले में ग्रामीण फरटिया भीमा गांव के हाई स्कूल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ को स्कूल में बुलाया गया और आनन-फानन में एसएस टीचर तथा मिडिल हेड टीचर का डेपुटेशन कर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि गांव के स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उसने स्कूल की एक छात्रा के कंधे पर हाथ लगाया था। इसी मसले को लेकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा उन्होंने उक्त शिक्षक को स्कूल से बदलने की मांग की। इस पर बीईओ मौके पर पहुंचे तथा उक्त शिक्षक के साथ साथ मिडिल इंचार्ज को भी दूसरे स्कूलों में डेपुटेशन पर भेजा गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने बीईओ से स्कूल में पढ़ाई कम होने की शिकायत की जिस पर उन्होंने जल्द ही संज्ञान लेने की बात कही है।