फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP फिर शर्मसार: 14 लड़कों ने सरेआम लड़कियों से की छेड़छाड़, वीडियो किया वायरल

Sun, 28 May 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सिरफिरे बदमाशों को 'एंटी रोमियो' की मुहीम से सबक सीखाने की जद्दोजहद में योगी सरकार लगी है। इसके बावजूद छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामपुर में दो लड़कियों को सरेआम मनचलों का एक ग्रुप छेड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बार दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 12 से 14 बेखोफ मनचलों ने दो लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत की है। एएनआई की खबर के मुताबिक कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इन मनचलों ने दोनों लड़कियों का रास्ता रोका और उन्हें परेशान करने लगे। इतना ही नहीं इस पूरी घटना की आरोपियों ने वीडियो भी बनाई।

चौंका देने वाली बात है कि उनका इससे मन नहीं भरा और बनाई हुई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि वे लड़कियों को छेड़ने के अलावा उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए चीख-चीख कर हंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें