फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 90 करोड़ की हेरोइन: AAP सरपंच गिरफ्तार; NCB की टीम ने आरोपी घर पर की छापेमारी

Tue, 10 Mar 2026 10:11 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

एक तरफ पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी से जुड़ा सरपंच चिट्टे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। गांव के सरपंच के घर से 18 किलो हेरोइन मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। 
विज्ञापन
आप सरपंच परमजीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के अंतर्गत आने वाले गांव कलसियां कलां में मंगलवार तड़के केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी की विशेष टीम ने सरपंच के घर पर छापा मारकर करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनसीबी की टीम ने सुबह तड़के गांव में पहुंचकर सरपंच के घर पर दबिश दी। इस दौरान सरपंच को हिरासत में लेकर घर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित इस गांव को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी यही सरपंच बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि देर रात तक इस मामले में किसी अधिकारी की ओर से बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस कार्रवाई का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें