फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर बस से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 28 Mar 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्‍पताल पर भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। आगरा रोड पर गांव बरौस के निकट टोल प्लाजा पर शनिवार की सुबह लघुशंका के लिए बस से उतरते समय एक यात्री की मौत उसी बस से कुचलकर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


बस में सफर कर रहे अन्य यात्री भी इस घटना से सिहर उठे। कस्बे के मोहल्ला पोखरवाला निवासी 33 वर्षीय पप्पू उर्फ परवेज पुत्र हफीज खां शनिवार को सुबह 11 बजे आगरा से सादाबाद के लिए राजस्थान परिवहन निगम की धौलपुर डिपो की बस में आ रहा था। इसी दौरान बस बरौस स्थित टोल प्लाजा के निकट रुक गई। बस के रुकने पर पप्पू बस चालक से कहकर लघुशंका के लिए बस से नीचे उतर रहा था तो इसी दौरान चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया।

अचानक बस के चलने पर पप्पू बस के पहिए की चपेट में आकर बुरी तरह से कुचल गया। उसकी चीख सुनकर चालक ने बस रोकी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल हुए पप्पू को जब हॉस्पिटल लाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई समशेर ने बस चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें