शादी में सबकी नजर से बचकर एक दरिंदा आठ साल की मासूम बच्ची को गलत इरादे मन में लिए सुनसान जगह ले गया। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसके काले मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।
उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल की रात स्थानीय गांव में आठ साल की बच्ची माता, पिता के साथ पड़ोस में एक विवाह समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे बच्ची को विवाह समारोह में न पाकर माता-पिता घबरा गए। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से लोग चिंतित हो उठे।
विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बाजार चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत झनकइया थाना पुलिस को इसकी सूचना देकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक खोजबीन के बाद पुलिस की टीम गांव के एक बगीचे में पहुंची।