फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग में हेराफेरी कर चोरी करने वाले गैंग पर कसा शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन संविदाकर्मी समेत चार पर एफआईआर
विज्ञापन


खुर्जा । बिजली निगम को सालों से करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गैंग पर एक माह की कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय अफसरों ने शिंकजा कसते हुए तीन संविदाकर्मियों को रंगेहाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया है। प्रकरण में तीन संविदा कर्मी समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन महेश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले काफी समय से बिजली निगम को मीटर रीडिंग में हेराफेरी करते हुए करोड़ों का चूना लगाने वाले गैंग पर आखिरकार शिकंजा कस लिया। एक्सईएन ने बताया कि विगत एक माह से शक के आधार पर नगर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर लगे मीटर और मीटर रीडिंग करने वालों को लगातार टारगेट कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कुछ मीटराें में रीडिंग बढ़ने पर एक युवक मशीन लेकर रीडिंग कम करने के लिए आया हुआ था, इस दौरान मीटर रीडिंग में हेराफेरी करवाने वाले हिमांशु उर्फ पप्पन को मोहल्ला बुर्ज में एसडीओ सुनील सिंह और पीआरडी जवानों ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से रीडिंग कम करने वाली मशीन भी पकड़ी गई। मामले में विभाग की तरफ से जावेद, हिमांशु, अफसर और उमेश कुमार के खिलाफ विद्युत अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विभाग ने पकडे़ गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण में विभाग के कई नाम संलिप्त हो सकते हैं, जो कि जांच का हिस्सा है। पूर्व में इस प्रकार के मामले सामने आने पर करवाई की गई है। संविदाकर्मियों से पूछताछ के बाद जानकारी सामने आएगी।
- महेश उपाध्याय, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें