फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल करते समय हत्यारों ने उतारी पूरी भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के शरीर पर चाकू से किए गए थे 10-15 बार वार
विज्ञापन


छतारी। क्षेत्र के गांव सालाबाद में चाकू से गुदे युवक का शव देखकर यही प्रतीत होता है कि जैसे कत्ल करते समय हत्यारों ने अपनी पूरी भड़ास निकाल दी हो। जीवन छोड़ने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते थे। युवक के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए 15 निशानों को देखकर लगता है कि किसी बात को लेकर हत्यारे काफी गुस्से में थे। इसलिए वह तब तक वार करते रहे जब तक युवक की मौत को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो गए। हत्या की वजह जो भी हो यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सालाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक सोमवीर की हत्या उस समय कर दी गई जब वह अपनी दुकान के बाहर सो रहा था। हालांकि अभी तक हत्या का कारण और हत्यारोपियों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटना स्थल पर जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था उससे एक तस्वीर तो साफ खिंच गई है कि हत्यारे युवक से काफी खफा थे। चाकुओं से लगातार वार करते हुए हत्यारों ने सारा गुस्सा सोमवीर पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवीर कभी कभार ही दुकान पर सोने के लिए जाता था। ऐसे में मंगलवार की रात दुकान पर सोने के लिए जाना हत्यारों के प्लान का हिस्सा भी हो सकता है। हो सकता है कि किसी बहाने उसे सोमवीर को बुलाया गया हो और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल जो भी हो पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। अभी तक परिजन भी किसी पर कोई शक नहीं जता रहे हैं। परिजनों के ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ डिबाई विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें