फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो चक्का-चक्का कर देंगे जाम: चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो कर देंगे चक्का जाम: चंद्रशेखर

बुलंदशहर। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर बुधवार को चांदपुर-नयागांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग शहर का चक्का जाम कर देंगे। आरोपी के अन्य साथियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात चांदपुर-नयागांव में युवती से छेड़छाड़ और अगवा करने के विरोध पर दबंगों ने युवती की मां और ताई पर कार चढ़ा दी थी। इसमें दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि, दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के पति रामबीर व अन्य परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो समाज के लोग शहर का चक्का जाम कर देंगे। चंद्रशेखर ने समाज के लोगों से एकजुट होने की भी अपील की। उन्होंने एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से भी बातचीत की। एसपी सिटी ने उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे तो चंद्रशेखर ने उन्हें इशारे से शांत करवाया। उनके साथ वीरेंद्र शीरीष समेत भीम आर्मी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें