फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: शटरिंग की बल्लियां टूटने से लेंटर गिरा, 11 मजदूर घायल, एनजीटी की रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य

Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में शटरिंग की बल्लियां टूटने से निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। इस हादसे में 11 मजदूर जख्मी हो गए। प्रदूषण के चलते जिले में निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है, बावजूद इसके फैक्टरी में काम चल रहा था। इसपर डीसी ने कहा है कि आपदा प्रबंधन के तहत भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में भर्ती कुंडली फैक्टरी में निर्माणाधीन लेंटर गिरने से घायल मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में लेंटर लगाने के दौरान उसके अचानक गिरने से 11 मजदूर घायल हो गए। इनमें से छह को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी में लेंटर बल्ली-फट्टी की शटरिंग पर बनाया जा रहा था। बल्ली और शटरिंग टूटने से हादसा हुआ। डीसी ने रोक के बावजूद निर्माण कार्य कराने के चलते आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फुटवियर फैक्टरी में निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर बाद मजदूर कंपनी में पहली मंजिल पर लेंटर लगा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान शटरिंग में लगाई गई लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे लेंटर गिर गया। इससे लेंटर लगाने का काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि जहां लेंटर गिरा, वहां मजदूर काम नहीं कर रहे थे।

हादसे के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य कामगार वहां पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद मजदूरों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


इनको सामान्य अस्पताल में कराया दाखिल
सामान्य अस्पताल में यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव पिलधना निवासी विनोद, बिहार के जिला छपरा के गांव टरवा मगलपार निवासी संजीत, मध्यप्रदेश के जिला सागर के गांव बड़ा मलेहरा निवासी सोहन, यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव अटेली निवासी अशोक, बिहार के जिला खगरिया के हरिपुर निवासी असलम व बिहार के जिला सहरसा के गांव सिररही निवासी मोहम्मद सकील को सामान्य अस्पताल में लाया गया। वहीं प्रमोद कुमार, प्रदीप, देवेंद्र, विनीत व मंजीत को प्याऊ मनियारी स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। सोहन ने बताया कि लेंटर अचानक गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें ः घायल व्यक्ति ने बताई आपबीती: बोला- आंखों से देखा मौत का मंजर, विश्वास नहीं था कि जिंदगी बचेगी

रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण 
जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर एनजीटी के आदेश के बाद प्रशासन ने रविवार को ही सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। डीसी की तरफ से इसके आदेश तुरंत जारी कर दिए गए थे। उसके बावजूद धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा था। कुंडली दिल्ली से सटा हुआ क्षेत्र है। दिल्ली और कुंडली के साथ ही पूरे जिले में वायु प्रदूषण की स्थित गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर डीसी ललित सिवाच ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


डीटीपी ने भी मौके का किया निरीक्षण 
लेंटर गिरने की सूचना के बाद डीटीपी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। हालांकि निर्माण कार्य करने वाला ठेकेदार नहीं मिला। उसके बाद डीटीपी मौके से निकल गए। 

लेंटर लगाने के दौरान अचानक गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही उपायुक्त के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निर्माण करा रहे ठेकेदार की तलाश कर रही है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।  - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें