फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में व्यापारी भाइयों से 10.90 लाख लूटे

विज्ञापन
चीनी व्यापारी शुभम गुप्ता और सुमित गुप्ता से वारदात के बारे में एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जानकारी ली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे चीनी कारोबारी दो भाइयों से शुक्रवार की दोपहर 10.90 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारियों ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। एसएसपी, एसपी और क्राइम ब्रांच ने व्यापारी बंधुओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पंसारी बाजार निवासी शुभम और सुमित पुत्र राजेश गुप्ता चीनी के थोक व्यापारी हैं। उनकी बड़ा चौराहे पर राजेश ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। दोपहर एक बजे दोनों भाई बाइक से रेलमंडी स्थित एचडीएफसी बैंक आ रहे थे। उन्हें किसी दूसरी फर्म के खाते में एकमुश्त 10 लाख 90 हजार रुपये जमा करने थे, लेकिन उनके पास 10 लाख 70 हजार रुपये ही थे। दोनों भाई 20 हजार रुपये लेने के लिए दोबारा फर्म पर लौटे। यहां से झोले में 10.90 लाख रुपये लेकर बाइक से ही बैंक जा रहे थे। सुमित बाइक चला रहे थे और शुभम रुपयों से भरा थैला लेकर बैठे थे।

लधुपुरा तिराहे पर बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीना और भाग निकले। व्यापारी भाइयों ने तमेरी गांव तक बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद यूपी 100 पर वारदात की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर पटेल मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा, एसपी सिटी रामयश, सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव भी पहुंच गए। एसएसपी ने व्यापारी भाइयों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें