फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच: मुकाबले से पहले पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा का बड़ा फैसला, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सैलरी 250 गुना बढ़ाई

Tue, 14 Sep 2021 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि वह चाहते हैं कि टीम निडर होकर खेले और किसी भी तरह की दूसरी सोच में न पड़े। रमीज ने कहा कि हम किसी भी तरह की समस्या का सामना करने और किसी भी मुश्किल परिस्थिति से गुजरने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
पीसीबी ने आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सैलरी 250 गुना बढ़ा दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष रमीज राजा पद संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर बात कही थी। अब सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी 250 गुना तक बढ़ा दी गई है। इससे 192 घरेलू खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। सभी क्रिकेटरों की सैलरी में करीब 1 लाख रुपए का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


भीषण आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने को बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका असर आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के परफॉर्मेंस पर भी पड़ सकता है। सैलरी में इजाफे का सबसे बड़ा फायदा ग्रुप-डी के प्लेयर्स को होगा। इस ग्रुप के खिलाड़ियों का मासिक वेतन 40 हजार पाकिस्तानी रुपए यानी करीब 17 हजार भारतीय रुपए था। अब इनकी सैलरी एक लाख 40 हजार पाकिस्तानी रुपए हो गई है।

सभी की सैलरी में एक लाख का इजाफा

पीसीबी के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया कि अब फर्स्ट क्लास और ग्रेड प्रतियोगिताओं के क्रिकेटर भी हर महीने 1.4 लाख रुपए से 2.5 लाख रुपये के बीच कमाई कर पाएंगे। इसके साथ ही ग्रेड-ए के खिलाड़ी 13.75 लाख की जगह 14.75 लाख, ग्रेड-बी के खिलाड़ी 9.37 लाख की जगह 10.37 लाख और ग्रेड-सी के खिलाड़ी 6.87 लाख की जगह 7.87 लाख पाकिस्तानी रुपये कमा सकेंगे।

 

पीसीबी ने टीम को निडर होकर खेलने कहा

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि वह चाहते हैं कि टीम निडर होकर खेले और किसी भी तरह की दूसरी सोच में न पड़े। रमीज ने कहा कि हम किसी भी तरह की समस्या का सामना करने और किसी भी मुश्किल परिस्थिति से गुजरने के लिए तैयार रहना चाहिए। कोई भी खिलाड़ी टीम में अपने स्थान की फिक्र न करे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। 
 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीरीज पर कही ये बड़ी बात...

रमीज राजा ने सोमवार को कहा था कि भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को फिर से शुरू करना अभी असंभव है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जल्दी में नहीं हैं क्योंकि उनका ध्यान इस समय केवल अपने देश के घरेलू क्रिकेट पर है। राजा ने कहा, 'राजनीति ने खेल मॉडल को खराब कर दिया है और हम इस मुद्दे पर जल्दी में नहीं हैं क्योंकि हमें अपने घरेलू और स्थानीय क्रिकेट पर ध्यान देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें