फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉस जीतने वाला होगा बॉस

Wed, 21 Sep 2016 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में टॉस जीतने वाली टीम को फायदा मिलेगा। बारिश के कारण नम हुई पिच पर शुरुआत के एक-दो घंटे बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। बॉल स्विंग करेगी। मीडियम पेसर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो पिच से शुरुआत में स्पिनरों को मदद नहीं मिलेगी। तीसरे दिन से टर्न मिलेगी। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 400-450 रन बनाकर बढ़त हासिल कर सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के कारण अक्सर पिच चटक जाती है और स्पिनरों को मदद करने लगती है। पिछले दिनों बारिश में ग्रीनपार्क के मैदान को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है। इस कारण पिच में नमी रहेगी। इस नमी के कारण ही शुरुआत में बॉल स्विंग करेगी। वहीं खेलते-खलते पिच टफ हो जाने पर तीसरे दिन से स्पिनरों की मदद करने लगेगी। ऐसे में तीसरी या चौथी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें