फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट बोले पुराने क्रिकेट की याद दिलाता है कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम

Wed, 21 Sep 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कप्तान विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम पुराने जमाने के क्रिकेट की याद दिलाता है। काफी अच्छा ग्राउंड है कई क्रिकेटर यहां इतिहास बना चुके हैं। कोच अनिल कुंबले की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि उनसे सभी खिलाड़ी बहुत इंस्पायर हैं। वह बैटिंग और बॉलिंग की बारीकियों को बखूबी जानते हैं जिससे हमारी टीम को पिच पढ़ने में आसानी हुई है। अभी ये विचार किया जा रहा है कि ईशांत शर्मा के बीमार होने के बाद उनकी जगह कौन खेलेगा। हम चार या पांच बॉलर लेकर खेलेंगे लेकिन अंतिम निर्णय कोच का ही होगा। भारतीय टीम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है।  दो दिनों के अभ्यास के दौरान हमने पिच को समझा है हम डिफ्रेंट तरह से मैच खेल सकते हैं। सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं हमारा फोकस मैच जीतने पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें