फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे ने आठ विकेट से जीता सीरीज का आखिरी मैच, बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने से रोका

Sun, 12 May 2024 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

जिम्बाब्वे की पारी का आकर्षण कप्तान रजा और बेनेट के अर्धशतक रहे। रजा ने नाबाद 72 रन बनाए जबकि बेनेट ने 70 रन बनाए।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट की शानदार पारियों की मदद से जिम्बाब्वे ने रविवार को यहां पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके बांग्लादेश को पांच मैच की शृंखला में क्लीन स्वीप नहीं करने दिया। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत हासिल की। बांग्लादेश ने इस तरह से यह सीरीज 4-1 से जीत ली। जिम्बाब्वे की पारी का आकर्षण कप्तान रजा और बेनेट के अर्धशतक रहे। रजा ने नाबाद 72 रन बनाए जबकि बेनेट ने 70 रन बनाए।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की जिससे जिंबाब्वे नौ गेंद शेष रहते ही जीत हासिल करने में सफल रहा। इससे पहले बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। महमुदुल्लाह (54) और कप्तान नजमुल (36) की पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। बेनेट ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें