फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA Final 2021: अश्विन ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड, डब्ल्यूटीसी में हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट

Wed, 23 Jun 2021 10:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर आर अश्विन ने साउथम्पटन में खेलेे जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजिस बाउथ में खेला जा रहा। इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की स्थिति बेहद मजबूत है। भारतीय टीम वही इस मुकाबले में संघर्ष करते नजर आ रही है। इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर आर अश्विन ने इस फाइऩल मैच में एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कंगारू गेंदबाज पैट कमिंस के नाम था। कमिंस ने 14 मैचों में 70 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 5 विकेट रहा। वहीं आर अश्विन ने साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलते हुए पैट कमिंस के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। फाइऩल मुकाबले को देखा जाए तो अश्विन का भी ये 14वां मैच है। अश्विन अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 71 विकेट ले चुके हैं। अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 145 रन देकर 7 विकेट रहा है। 

इन दोनों गेंदबाजों के अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 17 मैचों में 69 विकेट लिए। टिम साउथी 11 मुकाबलों में 56 विकेट लेने के साथ नाथन लियोन की बराबरी पर हैं। इसके अलावा जोस हेजलवुड 48, एनरिच नॉर्ट्जे 47, मिशेल स्टार्क 44 और जेमीसन ने 43 विकेट लिए। भारत की तरफ से अगर देखा जाए तो तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा सफल रहे। वह अब तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें