फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: क्या नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से बाहर होंगे कोहली? टीम इंडिया के साथ नहीं गए तिरुवनंतपुरम

Mon, 02 Oct 2023 04:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला आठ अक्तूबर को चेन्नई में खेलेगी। पाकिस्तान से 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को विश्व कप में उतरने से पहले अपना दूसरा अभ्यास मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के यह बीच मुकाबला मंगलवार (तीन अक्तूबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। गुवाहाटी से सभी खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम गए, लेकिन विराट कोहली टीम के साथ नहीं थे। वह अचानक मुंबई लौट गए।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया रविवार शाम एक विशेष विमान से फ्लाइट के जरिए चार घंटे की यात्रा करके गुवाहाटी से तिरुवनंतपुरम पहुंची, लेकिन कोहली इस ग्रुप का हिस्सा नहीं थे। कोहली ने व्यक्तिगत आपात स्थिति के कारण टीम प्रबंधन से छुट्टी का अनुरोध किया। टीम प्रबंधन ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद कोहली ने गुवाहाटी से वापस मुंबई के लिए उड़ान भरी।

अभ्यास मैच पर बारिश का साया
भारत टीम का पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं, दूसरे अभ्यास मैच पर भी बारिश का साया है। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में बादल छाए रहेंगे। आंधी और बारिश की उम्मीद है। बारिश की संभावना 96 फीसदी है और तूफान की संभावना 46 फीसदी है। अब तक बारिश के कारण तीन अभ्यास मैच प्रभावित हुए हैं। तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड का मुकाबला 23 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, इस मैच में भी नतीजा नहीं आया था।
विज्ञापन


विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला आठ अक्तूबर को चेन्नई में खेलेगी। पाकिस्तान से 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में मुकाबला होगा।

विश्व कप के लिए भारत का 15 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें