दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शनिवार (21 अक्तूबर) को विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ रनों की बारिश कर दी। विश्व कप के 20वें मैच में अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 399 रन बना दिए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनके निर्णय को अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। हेनरिच क्लासेन ने शतक लगाया तो रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन और रसी वान डर डुसेन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में 399 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह गत चैंपियन टीम के खिलाफ विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान ने 2019 में आठ विकेट पर 348 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, यह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड ने 2015 में ओवल के मैदान पर पांच विकेट पर 398 रन बनाए थे।
रीजा हेंड्रिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर
| टीम |
जगह |
साल |
स्कोर |
| दक्षिण अफ्रीका |
मुंबई |
2023 |
399/7 |
| न्यूजीलैंड |
ओवल |
2015 |
398/5 |
| वेस्टइंडीज |
ग्रेनाडा |
2019 |
389 |
| भारत |
राजकोट |
2008 |
387/5 |
हेनरिच क्लासेन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लासेन ने खेली शतकीय पारी
दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। रसी वान डर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स और मार्को यानसेन ने अर्धशतक लगाया। क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। हेंड्रिक्स ने 75 गेंद की पारी में 85 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। मार्को यानसेन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। डुसेन ने 61 गेंद की पारी में आठ चौकों की मदद से 60 रन बनाए
हेनरिच क्लासेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर
| टीम |
खिलाफ |
साल |
जगह |
स्कोर |
| दक्षिण अफ्रीका |
श्रीलंका |
2023 |
दिल्ली |
428/5 |
| ऑस्ट्रेलिया |
अफगानिस्तान |
2015 |
पर्थ |
417/6 |
| भारत |
बरमुडा |
2007 |
पोर्ट ऑफ स्पेन |
413/5 |
| दक्षिण अफ्रीका |
आयरलैंड |
2015 |
कैनबरा |
411/4 |
| दक्षिण अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
2015 |
सिडनी |
408/5 |
| दक्षिण अफ्रीका |
इंग्लैंड |
2023 |
मुंबई |
399/7 |
मार्को यानसेन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लासेन-यानसेन ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
हेनरिच क्लासेन और मार्को यानसेन ने छठे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। वनडे में दक्षिण अफ्रीका के लिए छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। क्लासेन और यानसेन ने जस्टिन कैंप और एंड्रयू हॉल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केंप और हॉल ने 2006 में भारत के खिलाफ केपटाउन में नाबाद 138 रन की साझेदारी की थी।