फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: इंग्लैंड को हराने के बाद जाम्पा ने कसा तंज, कहा- जितने भी वनडे खेले उनमें सबसे ज्यादा संतोषजनक मैच

Sun, 05 Nov 2023 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जाम्पा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाने के बाद 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन
जाम्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतरीन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी योगदान देने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप मैच को अपने लिए अभी तक का सबसे संतोषजनक वनडे करार दिया। जाम्पा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाने के बाद 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने डेविड विली का दौड़ लगाकर शानदार कैच भी लिया। इस लेग स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 33 रन की जीत के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक जितने भी वनडे मैच खेले हैं उनमें इस मैच का प्रदर्शन सबसे अधिक संतोषजनक रहा। बल्लेबाजी में योगदान देकर वास्तव में मुझे अच्छा लगा। मैं और मिचेल स्टार्क पारी को लंबा खींचने पर बात कर रहे थे और हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक था।’

जाम्पा ने कहा, ‘बल्लेबाजी में योगदान और उसके बाद एक बहुत अच्छा कैच लपकना शानदार रहा। मेरे कहने का मतलब है कि मुझे विश्व में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक नहीं माना जाता है लेकिन इस पर काम करना संतोषजनक रहा जिसके कारण मुझे इस तरह के परिणाम मिले। इसलिए मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।’ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने खतरनाक दिख रहे बेन स्टोक्स और मोईन अली के अलावा कप्तान जोस बटलर का विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें