फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC रैंकिंग: भारत की शेफाली वर्मा एक स्थान फिसलीं, मंधाना तीसरे स्थान पर बरकरार

Tue, 12 Oct 2021 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी द्वारा जारी की रैंकिंग में शेफाली के 726 रेटिंग अंक हैं। वहीं, मंधाना के 709 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी इस रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खास प्रदर्शन नहीं करने वालीं शेफाली वर्मा एक स्थान फिसल गई हैं। वह पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गई हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी की रैंकिंग में शेफाली के 726 रेटिंग अंक हैं। वहीं, मंधाना के 709 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी इस रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके 754 अंक हैं। टॉप-10 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ही दबदबा है। मूनी के अलावा टॉप-10 में मेग लैनिंग (चौथे) और एलिसा हीली (छठे) भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन पांचवें और सूजी बेट्स सातवें स्थान पर हैं। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच हाल ही में हुई टी-20 सीरीज को कंगारू टीम ने 2-0 से जीता था। इस सीरीज में बेथ मूनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने तीन मैचों में 47.50 की औसत से 95 रन बनाए थे। इसमें 34 और 61 रन की पारी शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने तीन मैचों में सबसे ज्यादा 79 रन और मंधाना ने 70 रन बनाए थे। इस दौरान जेमिमा की औसत 39.50 और मंधाना की औसत 23.33 रही थी। शेफाली इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्होंने तीन मैच में 7.33 की औसत और 91.67 के औसत से 22 रन बनाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें