फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अंबरनाथ में फैक्टरी से लीक हुई केमिकल वाष्प, 34 लोग पड़े बीमार, घटना की जांच शुरू

Tue, 12 Oct 2021 04:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में स्थित एक औद्योगिक इकाई से रासायनिक वाष्प (केमिकल वेपर) लीक होने के बाद कम से कम 34 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक अधिकारी ने बताया कि वाष्प लीक होने की घटना मंगलवार की सुबह हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि केमिलकल वाष्प लीक होने के बाद फैक्टरी के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, जी मिचलाना समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। 

विज्ञापन


कदम ने कहा कि अंबरनाथ की महाराष्ट्र औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन (एमआईडीसी) में स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सल्फ्यूरिक एसिड लीक हो गया था। वहीं, बीमार पड़े लोगों को उल्हासनगर में केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी का इलाज चल रहा है और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लीक की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे और लीकेज  को बंद कराया था। लीक के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें