फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हुई क्रिकेट की एंट्री

Wed, 18 Nov 2020 03:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने योग्यता प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। 2022 में महिलाओं की आठ टीमें कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगी। 

विज्ञापन

 



बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड में होने वाले हैं। ऐसे में  मेजबान टीम के रूप में इंग्लैंड की टीम ने सीधे क्वालीफाई कर चुकी है। इस तरह वह कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने वाली पहली टीम बन गई है। अन्य स्थानों के लिए आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिुंग देखी जाएगी, जो एक अप्रैल 2021 से लागू होगी।

केवल एक जगह के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालीफायर करवाए जाएंगे। इसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 होगी। महिला क्रिकेट टीमें पहली बार बर्मिंघम में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलेगी, जिसमें कुल आठ देश शामिल होंगे। सभी मुकाबले इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेले जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले 1998 में पहली बार क्वालालंपुर में पुरुषों की टीमों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाले इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है। चार साल में होने वाले इन खेलों के लिए आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने बुधवार को क्वालीफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी दी।

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, 'मेजबान इंग्लैंड के अलावा, अगले साल एक अप्रैल तक आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष की छह अन्य टीमें भी सीधे एजबस्टन में होने वाले आठ-टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

यह सिर्फ दूसरी बार होगा जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है। इससे पहले 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित इन खेलों में पुरूष क्रिकेट को शामिल किया गया था। भारतीय टीम आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट की आठवीं टीम का फैसला राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफायर से तय होगा। इसके विजेता का फैसला हालांकि 31 जनवरी 2022 तक हो जाना चाहिए। इसके प्रारूप और विवरण से संबंधित सूचना बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट हमारे लिए शानदार अवसर है कि हम विश्व स्तर पर महिलाओं के खेल को आगे बढ़ा सकें।' उन्होंने कहा, 'हम महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में आयी तेजी और पिछले कुछ वर्षों में हमने जो गति हासिल की है उसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं । मैं राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को उनके समर्थन और इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञप्ति में कहा गया कि कैरेबियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे ऐसे में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से फैसला होगा कि वेस्टइंडीज की जगह किस देश को टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने कहा, 'हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के टी-20 क्रिकेट की शुरुआत से बेहद खुश हैं। क्रिकेट हमेशा से राष्ट्रमंडल देशों के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक रहा है और कुआलालंपुर में पुरुषों की प्रतियोगिता के बाद से पहली बार इसकी वापसी से हम खुश हैं।'

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट के जुड़ने से सभी खिलाड़ियों और खेल पर बड़ा असर पड़ेगा। मुझे इन खेलों का हिस्सा बनने की उम्मीद है। हम चाहेंगे कि इसमें कुछ शानदार मैच हों।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें