फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली क्रिकेट: भज्जी का नया रूप देख फैंस हैरान, विकेट मिलने पर भांगड़ा भी किया, आकाश चोपड़ा ने की कमेंट्री

Thu, 18 Nov 2021 05:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

वीडियो में बल्लेबाज शॉट लगाने की कोशिश करता है, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर भज्जी के पास पहुंचती है। भज्जी पहली कोशिश में तो उसे नहीं पकड़ पाते हैं, लेकिन बाद में गेंद को पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरभजन सिंह आजकल गली क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह एक नए रोल में दिख रहे हैं। भज्जी बच्चों के साथ किसी पार्क में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अपने रोल के विपरीत हरभजन इस मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में बल्लेबाज शॉट लगाने की कोशिश करता है, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर भज्जी के पास पहुंचती है। भज्जी पहली कोशिश में तो उसे नहीं पकड़ पाते हैं, लेकिन बाद में गेंद को पकड़ लेते हैं। इस वीडियो पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा कमेंट्री कर रहे हैं। कैच लेने पर आकाश की पहली प्रतिक्रिया होती है- सिंह इज किंग। इसके बाद आकाश फैंस से दोबारा वीडियो देखने की अपील करते हैं।



कैच पकड़ने के बाद हरभजन भांगड़ा करते नजर आए। उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया और इसके बाद अपनी जगह पर एक स्माइल के साथ वापस आ गए। इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है। कुछ फैंस ने लिखा कि हमें नहीं पता था हरभजन विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन











 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें