फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs ENG: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी की, दूसरे वनडे में छह विकेट से हासिल की जीत

Thu, 07 Dec 2023 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा था और मेजबान टीम 40 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विल जैक्स के 73 रन और सैम करन के तीन विकेट के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा था और मेजबान टीम 40 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई। वहीं,जैक्स के दूसरे अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 33 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए पहले मैच में नाबाद 109 रन बनाने वाले शाई होप ने 68 रन की पारी खेली। एक समय सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 23 रन था लेकिन होप ने शेरफान रदरफोर्ड (63) के साथ 129 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 68 गेंद में 68 रन बनाए। रदरफोर्ड ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

जवाब में जैक्स ने फिल साल्ट (21) के साथ 50 रन की साझेदारी की और 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के जैक क्रॉउले और बेन डकेट जल्दी आउट हो गए लेकिन हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने 17.1 ओवर बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। बटलर 58 रन बनाकर और ब्रूक 43 के स्कोर पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें