फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: स्टार्क ने कैरेबियाई बल्लेबाजों पर बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की शर्मनाक हार

Wed, 21 Jul 2021 11:41 AM IST
ओम. प्रकाश ब्रिजटाउन

सार

वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज टिक न सका। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टी-20 सीरीज में कंगारू टीम पर जीत दर्ज करने वाली कैरेबियाई टीम इस मुकाबले में बिलकुल रंग में नहीं दिखी। ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को खेल के हर क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया। कंगारू टीम की तरफ से कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त लेने मे सफल रहा। 

विज्ञापन

ब्रिजटाउन में खेले गए एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पारी का आगाज करने आए जोस फिलिप और बेन मैक्डरमॉट ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। फिलिप 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तीसरे नंबर पर खेलने आए मिशेल मार्श ने 20 रनों की पारी खेली। इस दौरान मोइसिस हेनरिक्स 7 रन  ही बना पाए। जबकि मैक्डरमॉट 28 रन बनाकर चलते बने। 

114 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद कंगारू टीम दबाव महसूस कर रही थी। ऐसे में वनडे में ऑस्ट्रेलिया की पहली बार कप्तानी कर रहे एलेक्स कैरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 67 रन बनाए। दूसरे छोर से एश्टन टर्नर ने भी अपने नवोदित कप्तान का अच्छा साथ दिया और वह 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निचले क्रम का कोई बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की तरफ से हेडन वाल्श ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। 

यह मैच खराब मौसम और बारिश से बाधित रहा। इसलिए वेस्टइंडीज को 4 ओवर में 257 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया। वेस्टइंडीज की शुरूआत काफी खराब रही और और पहला विकेट उस वक्त गिर गया जब कैरेबियाई टीम का खाता भी नहीं खुला था। सलामी बल्लेबाज इविन लुइस बगैर कोई रन बनाए आउट हुए। उनके बाद शिमरॉन हेटमायर भी ज्यादा देर नहीं टिके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

मध्यक्रम में कप्तान कीरोन पोलार्ड 56 रन को अगर छोड़ दिया जाए तो ऑस्ट्रेलिया की तूफानी गेंदबाजों के आगे कोई कैरेबियाई बल्लेबाज टिक न सका। जेसन मोहम्मद 2, डारेन ब्रावो 2, निकोलस पूरन 0, जेशन होल्डर 0, अल्जारी जोसेफ 17, हेडल वाल्श 20, अकील हुसैन 0 और शेल़्डन कॉट्रेल सिर्फ 4 रन बना पाए। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में 123 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। उनके अलावा जोस हेजलवुड को 2 विकेट मिले। मैच में तूफानी बॉलिंग करने वाले स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें