फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Postural Hypotension: क्या है यह बीमारी, जिसकी वजह से आईपीएल नीलामी के दौरान मंच से गिरे ह्यू एडमीड्स

Sat, 12 Feb 2022 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 फरवरी यानी शुरू हो चुकी है। दोपहर 12 बजे शुरू हुई नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की सबसे पहले बोली लगी। इसके बाद अगले सेट में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। लेकिन इसी दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। 
विज्ञापन
ह्यूज एडमीड्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 फरवरी यानी शुरू हो चुकी है। दोपहर 12 बजे शुरू हुई नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की सबसे पहले बोली लगी। इसके बाद अगले सेट में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। लेकिन इसी दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी। 

विज्ञापन


आईपीएल की आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ह्यू एडमीड्स के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि वह पोस्चरल हाइपोटेंशन के कारण दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मंच से गिर गए। बयान में आगे कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। उनकी गैरमौजूदगी में कमेंटेटर चारु शर्मा पहले दिन की नीलामी करवाएंगे। 


क्या होता है पोस्चरल हाइपोटेंशन (Postural Hypotension)?
सीडीसी डॉट जीओवी की रिपोर्ट के अनुसार इसमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं होते हैं। लेकिन ये अमूमम उच्च रक्तचाप या शरीर में पानी की कमी की वजह से होती है। ये बेचैनी और अचानक से खड़े या बैठने की वजह से भी हो सकती है। इसमें मरीज को आराम की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें