फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: आखिरी टेस्ट मैच पर कोरोना का साया, बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने दिया बड़ा बयान

Thu, 09 Sep 2021 06:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसकी वजह से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा और अब सीरीज के पूरा होने पर भी संशय की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना है लेकिन उससे पहले भारतीय खेमे में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को भारतीय टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसकी वजह से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा और अब सीरीज के पूरा होने पर भी संशय की स्थिति बन गई है। बीसीसीआई कोच सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा, 'हमें नहीं मालूम कि इस समय मैच हो पाएगा या नहीं।'
 


बता दें कि इससे पहले टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था और वह पहले ही आइसोलेशन पर चल रहे हैं। वही नहीं क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी लंदन में आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें सीरीज की तो भारत ने ओवल में चौथा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त ले ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें