वसीम अकरम फिलहाल पाकिस्तान के लिए वहां के एक स्पोर्ट्स चैनल पर बतौर एक्सपर्ट काम कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें एंकर ने पूछा कि वह मैदान पर जाकर लाइव मैच में प्री-मैच शो क्यों नहीं करते हैं। उनके साथ अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी मोईन खान, शोएब मालिक और मिस्बाह उल हक मौजूद थे। वसीम इस दौरान मैदान से मैच के बारे में रिपोर्ट करने की बात करते हुए कहते हैं- मैदान से एक-डेढ़ घंटे रिपोर्ट करने पर शर्ट पर पसीने के दाग आ जाते हैं और अच्छा नहीं लगता। इस स्थिति की तुलना वह एक विशेष जाति का होने से करते हैं।
वसीम अकरम का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भारत में इस पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि वह किसी जाति को इस तरह से कैसे कह सकते हैं। फैंस का कहना है कि वह वसीम अकरम को पाकिस्तानी विशेषज्ञों में सबसे अधिक स्तरीय और सम्मानजनक मानते थे। एक फैन ने कहा सोचता था कि पाकिस्तान में कोई जातिवाद नहीं है, लेकिन वसीम अकरम ने तो विवादित टिप्पणी कर दी।
इससे पहले पाकिस्तानी टीम पर हमला करते हुए वसीम अकरम ने कहा था कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल बहुत ही घटिया है। वसीम ने कहा कि 1992 विश्व कप चैंपियंस के लिए यह हार बहुत दुखद है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा- यह बहुत ही शर्मिंदा करने वाली हार थी। अफगानिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर ही यह मैच जीत लिया। 280-290 बड़ा स्कोर होता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि पिच गीली है या नहीं। आप हमारे खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल देखें। हम कबसे चिल्ला रहे हैं कि पिछले दो साल से इन खिलाड़ियों का कोई फिटनेस टेस्ट नहीं हो रहा है। मैं खिलाड़ियों का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन उनको देखने से लगता है कि वह आठ-आठ किलो निहारी (मटन) हर रोज खा रहे हैं। हम पिछले दो साल से कह रहे हैं कि खेलना है तो फिटनेस के लिए कोई टेस्ट तो होना चाहिए। आप पेशेवर क्रिकेटर्स हैं। आपको पैसे दिए जा रहे हैं और आप देश के लिए खेल रहे हैं। टीम में चयन के लिए कोई निश्चित मानदंड होनी चाहिए।
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।
मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...