फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: भारत के नाम चार बार गोल्डन बैट पाने का रिकॉर्ड, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने में ऑस्ट्रेलिया आगे

Tue, 03 Oct 2023 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप का खिताब जीता है, जबकि भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार ऐसा किया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप को शुरू होने में अब बस दो दिन का समय बचा रह गया है। 10 टीमों के बीच चैंपियन बनने की जंग होगी। 46 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 2019 की तरह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। राउंड रॉबिन में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप का खिताब जीता है, जबकि भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार ऐसा किया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। प्रत्येक आईसीसी वनडे विश्व कप  टूर्नामेंट के अंत में खिलाड़ियों और टीमों को कई पुरस्कार दिए जाते हैं जिन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं में खुद को साबित किया है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 

मिचेल स्टार्क, युवराज सिंह और वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में टूर्नामेंट के बाद दिए जाने वाले चार मुख्य पुरस्कार हैं-
  1. गोल्डन बैट अवॉर्ड: टूर्नामेंट के शीर्ष रन स्कोरर को गोल्डन बैट अवॉर्ड दिया जाता है। पहली बार यह अवॉर्ड 1975 में दिया गया था। फिलहाल इसे "आईसीसी गोल्डन बैट" कहा जाता है।
  2. गोल्डन बॉल अवॉर्ड: सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बॉल अवॉर्ड दिया जाता है। पहली बार यह पुरस्कार 1975 में दिया गया था। फिलहाल इसे "आईसीसी गोल्डन बॉल" कहा जाता है।
  3. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड: पूरे विश्व कप टूर्नामेंट में हर विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया जाता है। पहली बार यह अवॉर्ड 1992 में दिया गया था। फिलहाल इसे "आईसीसी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" कहा जाता है।
  4. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड: विश्व कप फाइनल में उत्कृष्ट खिलाड़ी को खास प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया जाता है। पहली बार यह अवॉर्ड 1975 में दिया गया था।

1. आइए सबसे पहले बात करते हैं गोल्डन बैट की

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्डन बैट पुरस्कार आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। प्रत्येक विश्व कप में रन बनाने वालों की रैंकिंग की जाती है। पहली बार यह अवॉर्ड 1975 में दिया गया था। यदि समान रन बनाने वाले एक से अधिक खिलाड़ी हों तो दोनों को गोल्डन बैट से सम्मानित किया जाता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसके खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड चार बार गोल्डन बैट जीता है (1996 और 2003 में सचिन तेंदुलकर, 1999 में राहुल द्रविड़ और 2019 में रोहित शर्मा)।

हर विश्व कप के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (गोल्डन बैट)

विश्व कप बल्लेबाज देश रन
1975 ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड 333
1979 गॉर्डन ग्रीनीज वेस्टइंडीज 253
1983 डेविड गावर इंग्लैंड 384
1987 ग्राहम गूच इंग्लैंड 471
1992 मार्टिन क्रो न्यूजीलैंड 456
1996 सचिन तेंदुलकर भारत 523
1999 राहुल द्रविड़ भारत 461
2003 सचिन तेंदुलकर भारत 673
2007 मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 659
2011 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 500
2015 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 547
2019 रोहित शर्मा भारत 648

2. गोल्डन बॉल जीतने में ऑस्ट्रेलिया आगे

मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF
गोल्डन बॉल पुरस्कार आईसीसी विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है। हर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की रैंकिंग की जाती है। पहली बार यह पुरस्कार 1975 में दिया गया था। यदि समान विकेट लेने वाले एक से अधिक खिलाड़ी हों तो दोनों को गोल्डन बॉल से सम्मानित किया जाता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड छह बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने तीन बार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने दो-दो बार, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने एक-एक बार यह खिताब जीता है।

हर विश्व कप के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (गोल्डन बॉल)

विश्व कप गेंदबाज देश विकेट
1975 गैरी गिलमोर
बर्नार्ड जूलियन
ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज
11
11
1979 माइक हेंड्रिक इंग्लैंड 10
1983 रोजर बिन्नी भारत 18
1987 क्रेग मैक्डरमोट ऑस्ट्रेलिया 18
1992 वसीम अकरम पाकिस्तान 18
1996 अनिल कुंबले भारत 15
1999 ज्यॉफ एलॉट
शेन वॉर्न
न्यूजीलैंड
ऑस्ट्रेलिया
20
20
2003 चमिंडा वास श्रीलंका 23
2007 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 26
2011 जहीर खान
शाहिद अफरीदी
भारत
पाकिस्तान
21
21
2015 मिचेल स्टार्क
ट्रेंट बोल्ट
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
22
22
2019 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 27

3. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मुख्यत: उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिसने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी अहम भूमिका निभाई हो। उसके ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई हो। यह जरूरी नहीं है कि वह खिलाड़ी विश्व चैंपियन टीम से ही हो। पहली बार यह अवॉर्ड 1992 में दिया गया था। तब से सात संस्करणों में ऐसा चार  बार हुआ है जब विश्व विजेता टीम से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया हो। इनमें 1996 में सनथ जयसूर्या, 2007 में ग्लेन मैक्ग्रा, 2011 में युवराज सिंह और 2015 में मिचेल स्टार्क ने शामिल हैं।

अब तक के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

साल खिलाड़ी देश स्टैट
1992 मार्टिन क्रो न्यूजीलैंड 456 रन
1996 सनथ जयसूर्या श्रीलंका 221 रन और 6 विकेट
1999 लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका 281 रन और 17 विकेट
2003 सचिन तेंदुलकर भारत 673 रन और 2 विकेट
2007 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 26 विकेट
2011 युवराज सिंह भारत 362 रन और 15 विकेट
2015 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 22 विकेट
2019 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 578 रन और 2 विकेट
विज्ञापन

4. फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच

बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। उसके प्रदर्शन से अगर टीम फाइनल जीत जाती है और चैंपियन बनती है तो वह प्रदर्शन उस खिलाड़ी के लिए जीवन भर की याद बन जाती है। फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच हमेशा विजेता टीम के खिलाड़ी ही चुने जाते हैं। पहली बार यह अवॉर्ड 1975 में दिया गया था।

फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच

साल खिलाड़ी देश स्टैट
1975 क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज 102 रन की पारी
1979 विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 138* रन की पारी
1983 मोहिंदर अमरनाथ भारत 12/3 और 26 रन
1987 डेविड बून ऑस्ट्रेलिया 75 रन की पारी
1992 वसीम अकरम पाकिस्तान 33*(18) और 49/3
1996 अरविंद डिसिल्वा श्रीलंका 107* रन और 42/3
1999 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 33/4
2003 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 140* रन की पारी
2007 एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 149 रन की पारी
2011 महेंद्र सिंह धोनी भारत 91* रन की पारी
2015 जेम्स फॉल्कनर ऑस्ट्रेलिया 36/3
2019 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 84* रन की पारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें