फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs PAK: अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट को पाकिस्तान के खिलाफ जीत की उम्मीद, कल चेन्नई के चेपक में है भिड़ंत

Sun, 22 Oct 2023 07:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ;चेन्नई

सार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगस्त में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को दूसरे वनडे में एक विकेट के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट को उम्मीद है कि उनकी टीम सोमवार को चेन्नई के चेपक में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके वनडे विश्व कप में अपने अभियान को जीवंत बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता रही है जिससे यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है।
विज्ञापन


मैच की पूर्व संध्या पर ट्रॉट ने कहा- मेरा मानना है कि यह अफगानिस्तान के लिए कड़ी प्रतिद्वंदिता रही है जो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। यह ऐसी प्रतिद्वंदिता है जिसको लेकर अतीत में काफी जुनून रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि कल आपको रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। यही इस मैच की रोमांचकता है। दोनों टीम एक दूसरे का सम्मान करती हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ी जीत के लिए बेताब हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगस्त में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को दूसरे वनडे में एक विकेट के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। ट्रॉट ने कहा- हमने हाल में उनके खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी जिसमें हमें कुछ मैच जीतने चाहिए थे। हम ऐसा नहीं कर पाए। हम सोमवार को इसमें सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें