फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: चोटिल शुभमन की जगह कौन होगा रोहित का जोड़ीदार, जाफर ने सुझाया यह नाम 

Fri, 02 Jul 2021 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • चोटिल शुभमन गिल की जगह कौन लेगा
  • वसीम जाफर ने सुझाया इस खिलाड़ी का नाम
  • इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
विज्ञापन
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा का जोड़ीदार कौन होगा, यह एक बड़ा सवाल है। पिंडली में खिंचाव के कारण गिल पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी जगह कौन लेगा, इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक नाम सुझाया है। उन्होंने मयंग अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है।  

विज्ञापन


मयंक अग्रवाल जाफर की पहली पसंद
उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के लिए बड़ा अवसर है। हालांकि मयंक मेरी पहली पसंद होंगे। उनका करियर अबतक शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में दो खराब पारी के बाद मयंक को बाहर किया गया था लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह इस मौके के लिए तैयार होंगे। पांच टेस्ट मैचों की ये टेस्ट सीरीज काफी लंबी है, जो एक क्रिकेटर के करियर को बना या बिगाड़ सकती है। मुझे लगता है कि अगर राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका नहीं मिलता है तो वह मध्यक्रम में कहीं फिट हो सकते हैं।' 
 


गिल के ठीक होने में दो महीने का वक्त
बीसीसीआई के एक सूत्र ने गुरुवार को गोपनीयता की शर्त पर कहा था, 'शुभमन की पिंडली में खिंचाव है। उन्हें ठीक होने में कम से कम दो महीने का वक्त लग सकता है। यानी वो पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद सितंबर में होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए वह फिट हो सकते हैं। हालांकि, यह भी कहना मुश्किल है।' बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त ग्रेट ब्रिटेन में छुट्टियों का मजा ले रही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम को तीन सप्ताह का ब्रेक मिला था। टीम इंडिया 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी, जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें