भारतीय क्रिकेटर्स को विश्व कप में पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ समय के लिए। यही नहीं क्रिकेटरों की जीवन साथी भारतीय कैंप का आधिकारिक रूप से हिस्सा नहीं होंगी। बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि विश्व कप में तैयारियां प्रभावित नहीं हों इसके लिए पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को टीम इंडिया के इंग्लैंड पहुंचने के तीन सप्ताह बाद आने की इजाजत मिलेगी।