फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्ट सिग्नल पर बवाल: जीत के बाद भड़के कप्तान कोहली, थर्ड अंपायर के फैसले पर क्या कहा

Fri, 19 Mar 2021 09:39 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मलान का विवादित कैच - फोटो : ट्विटर
सांस थाम देने वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने न सिर्फ चौथा टी-20 जीता बल्कि सीरीज भी बचा ली। अब श्रृंखला का अंतिम और निर्णायक मैच 20 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वैसे तो मैच में दोनों ही दल के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन यह मुकाबला घटिया अंपायरिंग के लिए याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
वो कैच जिन पर विवाद खड़ा हुआ - फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
अंपायर्स ने भारतीय पारी के दौरान दो विवादित फैसले लिए, जो अंत में किसी भी टीम के पक्ष में जा सकते थे। इंग्लैंड को आठ रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भड़ास निकाली। मैच के बाद उन्होंने आईसीसी के नियम पर भी सवाल उठाए। बकौल कोहली, 'आखिर जब फील्डर खुद ही कैच पकड़ने को लेकर आश्वस्त नहीं है तो मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट क्यों दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मैच के बाद कोहली - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
कोहली ने कहा, 'टेस्ट सीरीज के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कैच पकड़ा था, लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। करीबी मामलों में सॉफ्ट सिग्नल की भूमिका काफी अहम हो जाती है, क्योंकि इसी से अंतिम फैसला तय होता है। जब फिल्डर बता सकता है कि उसे कैच को लेकर पूरा विश्वास नहीं है तो अंपायर्स के लिए भी ऐसा होना चाहिए क्योंकि बाउंड्री पर क्या घट रहा है यह देख पाना संभव ही नहीं है। हम मैदान पर हर फैसले में स्पष्टता चाहते हैं।'

4 of 5
मलान का विवादित कैच - फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
अपने डेब्यू मैच में ही फिफ्टी ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर के विकेट चर्चा का विषय बने हुए हैं। 30 गेंद में ताबड़तोड़ 57 रन बना चुके सूर्या ने अपनी 31वीं गेंद पर स्विप शॉट खेला, जिसे डेविड मलान ने कैच कर लिया। हालांकि रिप्ले में नजर आ रहा था कि गेंद शायद जमीन को छू गई है, लेकिन थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सॉफ्ट सिग्नल के आधार पर 'सबूतों के अभाव में' बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रशीद का विवादित कैच - फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
इसके बाद आखिरी ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट बॉल पर वाशिंगटन सुंदर ने अपर कट खेला जिसे थर्ड मैन बाउंड्री पर आदिल रशीद ने पकड़ लिया। यहां भी रिप्ले में स्पष्ट नजर आ रहा था कि फिल्डर का पैर बाउंड्री को छू रहा है, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया और भारत ने अपना आठवां विकेट खोया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें