फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Virat Kohli: कोहली के लिए स्वर्णिम साबित हुआ यह विश्वकप, 11 पारियों में सचिन समेत इन दिग्गजों के तोड़े रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 19 Nov 2023 10:24 PM IST

सार

Virat Kohli In World Cup 2023: विश्वकप में विराट ने 95.62 की औसत से 765 रन बनाए हैं, जो कि विश्वकप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। 113 रन इस विश्व कप में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकप 2023 में विराट कोहली - फोटो : amar ujala
अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में छह विकेट की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था। 11वें ओवर तक भारत के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे जिसके बाद विराट कोहली ने एक बार फिर टीम की स्थिति को संभाला और शानदार अर्धशतक लगाया। कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल हैं। 

इस विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 11 में से 10 मैच जीते हैं और अजेय रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विराट ने 95.62 की औसत से रिकॉर्ड 765 रन बनाए 
इस विश्व कप में हर भारतीय बल्लेबाज ने रन बनाने के लिए तत्परता दिखाई है, जिससे भारत के स्कोरिंग रेट को अच्छे रन रेट से बढ़ाने में मदद मिली है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम में एंकर बैटर का किरदार निभाई है। उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए काफी समय दिया गया है और उनका काम बाकी बल्लेबाजों को अपने ईर्दगिर्द बल्लेबाजी कराना है। यही वजह है कि टीम इंडिया मध्य के ओवरों में ज्यादा विकेट नहीं गंवाई है। विराट का फॉर्म देखने लायक रहा है और वह 95.62 की औसत से 765 रन बनाए हैं, जो कि विश्वकप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। 113 रन इस विश्व कप में कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। 

विराट कोहली का शतक - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप 2023 में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
विश्वकप के एक संस्करण में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन कोहली ने अपने नाम कर लिया है। लगातार पांच बार 50+ स्कोर का कीर्तिमान कोहली बनाया है जो विश्वकप में तीसरी बार है और खुद कोहली द्वारा दूसरी बार है। इसके अलावा इस विश्वकप में कोहली ने 95.62 के औसत से रन बनाए हैं जो 500 से ज्यादा रन वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में लगातार पांच बार 50+ स्कोर
2015 में स्टीवन स्मिथ ने पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 2019 और 2023 में 50 से ज्यादा रनों की पांच पारियां खेली हैं। 

विश्व कप संस्करण में सेमी फाइनल और फाइनल दोनों में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाडियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। पहले माइक ब्रियरली (1979), डेविड बून (1987), जावेद मियांदाद (1992), अरविंदा डी सिल्वा (1996), ग्रांट इलियट (2015) और स्टीवन स्मिथ (2015) इस सूची में शामिल थे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में लगातार 5वां अर्धशतक और 9वां 50+ स्कोर भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next