विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टी20 प्रारूप से ले चुके संन्यास
अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्न कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। विराट कोहली ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, वह अब इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद उन्होंने टी20 प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया। वह अब तक भारत के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।