फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: सचिन-संगकारा और पोंटिंग के साथ जुड़ा विराट का नाम, 26 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय

Thu, 19 Oct 2023 10:07 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ 77वां रन बनाते ही विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 26 हजार रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार (19 अक्तूबर) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 77वां रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 हजार रन पूरे कर लिए। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के क्लब में शामिल हो गए। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा हैं। उनके 28016 रन हैं। वहीं, रिकी पोंटिंग 27483 रन के साथ तीसरे क्रम पर हैं। महेला जयवर्धने ने 25957 रन बनाए हैं।
 

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में तीसरा 50+ ऱन
विराट कोहली ने इस विश्व कप में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 85 रन की पारी खेली थी। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 16 रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने बनाए 103 रन
भारत के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए। उन्होंने 97 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली का स्ट्राइक रेट 106.19 का रहा। कोहली ने विश्व कप में पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया है और खुशी की बात यह रही कि वह टीम के काम आ गई। कोहली ने अपने वनडे करियर का 48वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 78वां शतक लगाया। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर की बराबरी से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर के नाम 49 शतक हैं। कोहली ने विश्व कप में अपना तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ साल बाद सैकड़ा लगाया। विराट ने पिछली बार शतकीय पारी पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में एडिलेड के मैदान पर खेली थी। उससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में शतक लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें