मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के एलान के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। तमाम सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश लगा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने घोषणापत्र भी जारी कर दिया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस ने राज्य में क्रमश: 136 और 144 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं।
इस बीच एडीआर ने मौजूदा विधायकों का लेखा जोखा प्रकाशित किया। इसमें 230 सदस्यों वाली विधानसभा के सभी विधायकों के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रदेश के 81 फीसदी विधायक ऐसे हैं जिनकी सम्पत्ति एक करोड़ से ज्यादा है।