टीम इंडिया के ऑलराउंड खिलाड़ी विजय शंकर ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के 22वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह विश्व कप में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय जबकि 44 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
विज्ञापन
2 of 4
विजय शंकर
पाक की पारी के दौरान पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए शंकर ने इमाम उल हक को पहली गेंद पर ही चलता कर यह उपलब्धि हासिल की। बल्लेबाजी में उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए।
विज्ञापन
3 of 4
vijay-shankar
- फोटो : amar ujala
शंकर से पहले बारमूडा के मलाची जोंस ने 2007 विश्व कप में अपनी पहली ही गेंद पर भारतीय ओपनर रॉबिन उथप्पा को और ऑस्ट्रेलिया के इयान हार्वे ने 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के सलीम इलाही को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था।
यह भी रोचक है कि हार्वे को भी तब चोटिल शेन वॉटसन की ही जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था। शंकर को चोटिल शिखर धवन की जगह भारतीय अंतिम एकादश में जगह दी गई।