छत वाली गली का बाजार
हम्माम की मरम्मत की परियोजना में पास के कॉटन मर्चेंट्स मार्केट को बड़ा करना और अल-अक्सा मस्जिद कॉम्प्लेक्स से खरीदारी के क्षेत्र को अलग करने वाला एक विशाल दरवाजा लगाना शामिल था।छत वाली इस गली में आज भी बाजार लगता है, जिसमें कुब्बतुल सखरह (डोम ऑफ द रॉक) और अल-अक्सा मस्जिद जाने वाले जायरीनों के लिए मिठाइयां, स्मृति चिह्न, प्रार्थना की चटाई और स्कार्फ जैसी चीजें मिलती हैं। हम्माम परिसर को चलाने वाली अल-कुद्स यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि बाजार के व्यापारी जल्द ही तौलिए, स्पंज, साबुन और स्पा से जुड़ी चीजें भी रखने लगेंगे। इसीलिए यूनिवर्सिटी ने यहां ये सारी चीजें बेचने की अपनी कोई योजना नहीं बनाई है। बशीर कहते हैं, "हम्माम को फिर से खोलने का मतलब बाजार का भी उद्धार करना है।"