फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे वेंकटेश-कुंबले, प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल, इन खिलाड़ियों को मिला है न्योता

Sun, 21 Jan 2024 08:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई क्रिकेटर शामिल होंगे। वेंकटेश प्रसाद और अनिल कुंबले यहां पहुंचे चुके हैं। अन्य भारतीय क्रिकेटर भी अयोध्या पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी को होने वाले समारोह में देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। खेल जगत के भी कई दिग्गज इस समारोह में शामिल होंगे। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है।
विज्ञापन


क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया उन प्रमुख खेल हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें अगले सप्ताह यहां राम मंदिर के अभिषेक के लिए आमंत्रित किया गया है। 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेता, अभिनेता, खेल जगत के सितारे और उद्योगपति शामिल है, जिन्हें सोमवार को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।



सचिन तेंदुलकर के अलावा, विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, लिटिल मास्टर 'सुनील गावस्कर के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम से रवींद्र जड़ेजा और रोहित शर्मा को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन




भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है, साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने लोग वास्तव में 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर के मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

राम मंदिर से एक लाख करोड़ का व्यापार
अयोध्या में होने वाले राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 48 घंटे पहले देशभर में लगभग 25 हजार बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मार्केट में राम नाम की वस्तुओं की बिक्री का बूम आ गया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का जो अनुमान लगाया था, वह अपने लक्ष्य के करीब जा पहुंचा है। चूंकि अभी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रारंभ होने में 48 घंटे बचे हैं, इसलिए संभव है कि कारोबार का वह आकड़ा, उस अनुमान के पार पहुंच जाएगा। 22 जनवरी को देशभर के बाजारों में महा दीपावली का उत्सव मनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें