फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का कटाक्ष, बोले- सूबे की मुख्यमंत्री हिंदू विरोधी

Sun, 21 Jan 2024 08:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह  पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया है। अयोध्या 'जय श्री राम' के नारे के साथ गूंज उठी हैं। इसी बीच, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी 22 जनवरी को 'संप्रीति रैली' का आयोजन करेंगी। जिसको लेकर राज्य में राजनीतिक तनातनी देखने को मिल रही है। भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता को हिंदू विरोधी करार दिया है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी हिंदू विरोधी- सुवेंदु अधिकारी
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कल देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। कल अयोध्या में हो रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर हर कोई खुश है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। वह एक सांप्रदायिक सीएम हैं। टीएमसी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा जितना अधिक मंदिर की राजनीति में संलग्न होगी, उतना ही अधिक लोग उनकी कपटपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे, जिससे उनके वोट शेयर में गिरावट आएगी।



टीएमसी की 'संप्रीति रैली' को लेकर कोर्ट ने दी थी अनुमति
गौरतलब है कि गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी को 22 जनवरी को राज्य में 'संप्रीति' रैली निकालने की अनुमति दी थी। साथ ही कोर्ट ने शांति भंग न होने को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी दिन अयोध्या में 22 जनवरी को ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें