फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक शोएब अहमद का निधन

Sat, 22 Aug 2020 07:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक शोएब अहमद का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि शोएब का बृहस्पतिवार देर रात ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया।

विज्ञापन


यूपीसीए के लिए एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष यदुपति सिंघानिया का गत 13 अगस्त को सिंगापुर में गुर्दे की बीमारी के कारण निधन हो गया था।

यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने शोएब के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यूपीसीए को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खासतौर से महिला क्रिकेट के उत्थान में उनका बहुत योगदान रहा। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक यूपीएसीए की सेवा की। यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें