हरियाणा के कप्तान निशांत सिंधू (64) और ओपनर मयंक शांडिल्य के नाबाद (81) रनों की मदद से हरियाणा ने महाराष्ट्र को छह विकेट से हराकर वीनू मांकड़ ट्रॉफी अपने नाम की।
ओपनर मयंक शांडिल्य के नाबाद 81 रन की मदद से हरियाणा ने महाराष्ट्र को छह विकेट से हराकर वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए खेली जा रही अंडर-19 वनडे क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। विवेक कुमार (3/33) और गर्व सांगवान (3/44) ने अच्छी गेंदबाजी की। हरियाणा ने शांडिल्य और कप्तान निशांत सिंधू (64) के बीच 124 रन की साझेदारी से सात गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।