फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Case: उदयपुर घटना पर अमित मिश्रा, इरफान पठान और वेंकटेश प्रसाद का बयान, कहा- किसी निर्दोष के जीवन...

Wed, 29 Jun 2022 11:00 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। दुनिया भर में इसकी आलोचना हो रही है। भारत के खिलाड़ियों ने भी इसकी निंदा की है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान, पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने इसे इंसानियत को चोट पहुंचाने वाला भी कहा।
विज्ञापन


इरफान ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाला अपराधी किसी भी धर्म को मानने वाला हो, यह सही नहीं है। वहीं, वेंकटेश प्रसाद ने इसे दिल दहला देने वाला कहा। उन्होंने शांति की अपील भी की है। वहीं, अमित मिश्रा ने सवाल उठाया और कहा- उसके मानवाधिकारों के बारे में क्या? उसके परिवार के बारे में क्या? उसके धर्म के बारे में क्या?

खिलाड़ियों ने क्या ट्वीट किया?
इरफान ने ट्वीट किया, ''कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस (धर्म) पर विश्वास करते हैं। किसी निर्दोष के जीवन को नुकसान पहुंचाने का मतलब इंसानियत को चोट पहुंचाने जैसा है।'' इरफान ताजातरीन मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय देते रहते हैं। इस कारण कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते हैं।
विज्ञापन




दूसरी ओर, अमित मिश्रा ने लिखा, ''उदयपुर में पूरी तरह से अराजकता का दृश्य। एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए धर्म के नाम पर एक गरीब टेलर कन्हैया लाल का सिर कलम कर दिया गया है। उसके मानवाधिकारों का क्या? उसके परिवार का क्या? उसके धर्म का क्या?'' अमित मिश्रा टीम इंडिया और आईपीएल से बाहर होने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। पठान की तरह अब अमित भी ताजा मामलों पर लिखते हैं।

विज्ञापन


वहीं, वेंकटेश प्रसाद ने कहा, ''उदयपुर में जो हुआ वो वाकई दिल दहला देने वाला है। मैं सभी से इस चुनौतीपूर्ण समय में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। कानून को सख्त से सख्त कार्रवाई करने दें।''



गिरफ्तार हुए दोनों हत्यारे
मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजसंमद जिले के भीम से दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें