फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर कप: क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, अगले मुकाबले में थाईलैंड से होगा सामना

Tue, 12 Oct 2021 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु नहीं खेल रही हैं। वहीं, साइना नेहवाल और अश्विनी पोनप्पा भी स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल रही थीं। साइना को स्पेन के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी।
विज्ञापन
उबर कप 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत दो मैचों में दो जीत के साथ फिलहाल ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर है। इससे पहले महिला टीम ने स्पेन को 3-2 से शिकस्त दी थी। भारत का अगला ग्रुप मुकाबला 13 अक्तूबर को थाईलैंड से होगा।
विज्ञापन


मालविका हारीं, अदिति ने जिताया
भारत के लिए सबसे पहले कोर्ट पर मालविका बंसोड़ उतरीं। हालांकि, उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। क्रिस्टी गिलमोर ने मालविका को 21-13, 21-9 से हरा दिया। इसके बाद अदिति भट ने रेचल सुगडेन को 21-14 21-8 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद महिला डबल्स के मुकाबले में भारत की तनीषा क्रिस्टो और रितुपर्णा पांडा की जोड़ी कोर्ट पर उतरी।

आखिरी चारों मैच जीती टीम इंडिया
इन दोनों ने जूली मैकपर्सन और कायरा टोरेंस को 21-11 21-8 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद तस्नीम मीर ने महिला सिंगल्स के मैच में लॉरेन मिडलटन को एकतरफा मुकाबले में 21-15 21-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। अंतिम डबल्स मुकाबले में ट्रीसा जॉली और राष्ट्रीय मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने गिलमोर और एलिनोर ओडोनेल को कड़े मुकाबले में 21-8 19-21 21-10 से हराया। 
विज्ञापन

भारत का अगला मुकाबला थाईलैंड से
यह मैच करीब 55 मिनट तक चला। इस तरह टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड पर 4-1 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड की मजबूत टीम से भिड़ेगी। थाईलैंड को टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता दी गई है, जबकि भारत पांचवें पायदान पर है। भारत ने दो बार (2014 और 2016 ) इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम कभी उबर कप जीत नहीं सकी है।

युवा खिलाड़ियों पर पूरा दारोमदार
इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु नहीं खेल रही हैं। वहीं, साइना नेहवाल और अश्विनी पोनप्पा भी स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल रही थीं। साइना को स्पेन के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी। इसके अलावा सीनियर शटलर अश्विनी पोनप्पा भी यह मैच नहीं खेल रही थीं। भारत के अलावा थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, चीन और डेनमार्क की टीम भी अंतिम-आठ में पहुंच चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें