फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL 2020: मुनरो की फिफ्टी, पोलार्ड की तेज पारी, नाइटराइडर्स की लगातार सातवीं जीत

Wed, 02 Sep 2020 12:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आखिरी के पांच ओवर्स में कप्तान कीरोन पोलार्ड और कॉलिन मुनरो द्वारा जोड़े गए 71 रन के बूते त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में लगातार सातवीं जीत अपने नाम की। जमैका की टीम ने टॉस जीतकर त्रिनबागो को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। सलामी बल्लेबाजी में सुनील नरेन ने एक बार फिर 11 गेंद में 29 रन बनाकर सभी को चौंका दिया, इसके बाद मध्यक्रम में कॉलिन मुनरो ने 54 गेंदों में 65 रन बनाए। अंत के ओवर्स में कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी 16 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। इस तरह त्रिनबागो ने 20 ओवर में 184 रन स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


जवाब में जमैका तलैहवाज 165-6 ही बना सकी और 19 रन से मैच गंवा दिया। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर फवाद अहमद ने 2-12 तो अकील हुसैन ने 1-18 ने भी अच्छी गेंदबाजी की। जमैका के लिए अंत में आंद्रे रसेल और कार्लोस ब्रैथवेट के बीच अगर 65 रन की साझेदारी नहीं होती तो जीत का अंतर ज्यादा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें