न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि भारत अपनी सरजमीं पर बहुत मजबूत टीम है। दो टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में मेजबान देश को चुनौती देने के लिए उनकी टीम को स्पिनरों की अनुकूल परिस्थितियों के साथ जल्दी सामंजस्य बैठाना होगा।
न्यूजीलैंड को 2016 में भारत के पिछले दौरे पर 0-3 से हार मिली थी। दौरे का पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर तक कानपुर में और दूसरा 3-7 दिसंबर तक मुंबई में होगा। टेस्ट सेे पहले जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। बोल्ट और ग्रैंडहोम दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।
कोलकाता में अभ्यास :
न्यूजीलैंड की टीम कानपुर टेस्ट से पहले कोलकाता में अभ्यास करेगी। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा कि मेहमान टीम जाधवपुर यूनिवर्सिटी के दूसरे कैंपस स्थल पर अभ्यास करेगी। उसके बाद कानपुर रवाना होगी। एजेंसी
भारत से खेलना सबसे बड़ी चुनौती
तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कहा कि भारत में उसके खिलाफ खेलना किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘भारत में उसके खिलाफ खेलना हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। भारत में अलग तरह की चुनौती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप यही करना चाहते हैं और विभिन्न परिस्थितियों और प्रारूपों में खुद को चुनौती देना चाहते हैं।’