ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया। अब वह अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। उनके मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने पुष्टि करते हुए कहा, मानसिक स्वास्थ्य की वजह से टिम पेन ने क्रिकेट से अऩिश्चितकालीन के लिए ब्रेक लिया है। इससे पहले पेन इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व घरेलू किकेट के तहत तस्मानिया के लिए एक मैच खेलने वाले थे लेकिन ब्रेक का फैसला लेने के बाद वह अब नहीं खेल पाएंगे।
मैनेजर ने की पुष्टि
टिम पेन ने मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान देते हुए क्रिकेट से अऩिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया है इसकी पुष्टि उनके मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, टिम पेन मानसिक स्वास्थ्य की वजह के क्रिकेट से अऩिश्चितकालीन ब्रेक पर जा रहे हैं, हम उनकी और पत्नी बोनी के लिए बेहद चिंतित हैं और इस समय कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। टिम ने साल 2016 में बोनी के साथ शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
सेक्सटिंग घटना के खुलासे के बाद दिया था इस्तीफा
साल 2017 में टिम पेन ने अपनी एक सहयोगी महिला को अश्लील मैसेज भेजे थे। इस सेक्सटिंग घटना के खुलासे के बाद टिम पेन ने बीते हफ्ते ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह कहा जा रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बतौर विकेटकीपर टीम का हिस्सा होंगे। कई खिलाड़ियों ने भी पेन का समर्थन किया था कि उन्हें एशेज में खेलना चाहिए।
पैट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान
टिम पेन के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टेस्ट कप्तान बनाया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज में कंगारू टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया है।