फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 फरवरी को मैदान पर उतरे थे 'भगवान', सचिन ने ठोका था वन-डे का पहला दोहरा शतक

Sun, 24 Feb 2019 11:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2010 में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर वन-डे सीरीज फतह करने के इरादे से आई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि इस दौरान उन्हें मैदान पर साक्षात 'भगवान' के दर्शन होने वाले हैं। पहला मैच आसानी से जीतने के बाद भारत का अगला मुकाबला ग्वालियर में था।
विज्ञापन

2 of 8
दिन था 24 फरवरी। यानी ठीक से आज से नौ साल पहले। उस दिन को 'क्रिकेट का भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने लिए हमेशा-हमेशा के लिए खास बना दिया। सचिन ने वह पारी खेली, जो उस समय विश्व क्रिकेट का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

3 of 8
टीम के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल ग्वालियर की पिच में भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने मैदान पर उतरे। विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग महज 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने सचिन का पूरा साथ दिया।

4 of 8
करियर के उस पड़ाव पर सचिन संभलकर खेलना शुरू कर चुके थे। मगर उस दिन मुंबई का यह खिलाड़ी कुछ और ही सोच कर आया था। कोई भी गेंदबाज सचिन को रोक नहीं पा रहा था। लोगों को अंदेशा हो गया था कि आज कुछ इतिहास बनने वाला है। सचिन की क्रिकेट बुक में जितने भी शॉट्स थे उस दिन दर्शकों को सब एक मैच में देखने मिले।
विज्ञापन

5 of 8
तेंदुलकर ने पूरे 50 ओवर बैटिंग की। इस दौरान उन्होंने147 गेंदों में नाबाद 200 रन ठोक दिए। इससे पहले वनडे इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने यह आंकड़ा नहीं छुआ था। सचिन ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इस पारी में उन्होंने 25 चौके और 3 छक्के लगाए।
विज्ञापन

6 of 8
सचिन ने अपनी हाफ सेंचुरी 37 गेंदों में 9 चौकों की मदद से पूरी की थी, जबकि उन्होंने अपना शतक 90 गेंदों में 13 चौकों की मदद से पूरा किया था। सचिन ने अपने 150 रन 118 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से पूरा किया था।
विज्ञापन

7 of 8
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 401 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही लगातार अपने विकेट गंवाती रही और 42.5 ओवर में 242 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

8 of 8
एबी डीविलियर्स ने नाबाद 114 रन की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। सचिन के बाद भारत के रोहित शर्मा (तीन बार) और वीरेंद्र सहवाग के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने भी वन-डे में दोहरे शतक लगाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें