फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: लंबे समय बाद परिवार से मिले खिलाड़ी, बहन को देखकर भावुक हुए कोहली, तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Thu, 04 Jul 2024 11:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किंग कोहली ने अपने भांजे-भांजियों को मेडल पहनाया। इसकी तस्वीरें उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, होटल में कोहली की मां और बहन उनसे मिलने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
परिवार के साथ विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर टीम इंडिया गुरुवार को भारत लौट आई। रोहित शर्मा की सेना की वापसी से पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, जिस होटल में टीम इंडिया पहुंची उसके बाहर भी प्रशंसकों का जमावड़ा देखने को मिला। 
विज्ञापन

परिवार के साथ विराट कोहली - फोटो : instagram
भारतीय टीम लगभग एक महीने बाद स्वदेश लौटी है। परिवार से इतने लंबे समय तक दूर रहने के बाद भारतीय खिलाड़ी भावुक हो गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के स्वागत के लिए उनका पूरा परिवार आईटीसी मौर्य पहुंचा। इस दौरान कोहली उन्हें देखकर भावुक हो गए।  

परिवार के साथ विराट कोहली - फोटो : instagram
किंग कोहली ने अपने भांजे-भांजियों को मेडल पहनाया। इसकी तस्वीरें उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, होटल में कोहली की मां और बहन उनसे मिलने के लिए पहुंची थी।

फैंस के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
भारतीय टीम के स्वागत के लिए फैंस का जमावड़ा दिल्ली हवाईअड्डे के बाहर देखने को मिला। भारी संख्या में लोग रोहित शर्मा की सेना के स्वागत के लिए पहुंचे। 17 सालों का उनका इंतजार आज खत्म हो गया। भारत ने इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।  

पत्नी के साथ सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एयरपोर्ट के बाहर उनकी पत्नी के साथ देखा गया। देवीशा के साथ वह काफी खुश नजर आए। वह अपनी पत्नी के साथ टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ

बीसीसीआई के शीर्ष नेतृत्व के साथ केक काटती टीम इंडिया - फोटो : PTI
भारतीय टीम का होटल में जोरदार स्वागत हुआ। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ केक काटा। इस दौरान सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें